रामगढ़, जुलाई 6 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। झारखण्ड शिक्षा परियोजना रामगढ़ के तत्वावधान में रामगढ़ के छावनी मैदान में सोमवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय 65वीं सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रामगढ़ विधायक ममता देवी, मांडू विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो, बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल शामिल हुए। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर टूर्नामेंट का विधिवत् शुभारंभ किया। साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और गेंद की किक लगाकर मैच की शुरुआत की। प्रतियोगिता में कुल 06 प्रखंड की टीम ने भाग लिया। उद्घाटन मैच अंडर 17 बालक वर्ग में माण्डू बनाम पतरातु प्रखंड के बीच खेला गया जिसमें ट्राई ब्रेकर में 5-4 से माण्डू प्रखंड विजेता रहा। वहीं अंडर- 17 बालिका वर्ग में मा...