रामगढ़, जुलाई 13 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। उपायुक्त  ऋतुराज ने सोमवार को जिला जनसंपर्क कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण, विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार की व्यवस्था, सोशल मीडिया संचालन, प्रेस विज्ञप्तियों के निर्गमन, डिजिटल संचार व्यवस्था तथा जनसंपर्क गतिविधियों का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर अधिकारियों एवं कर्मियों से उनके दायित्वों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कार्यालय में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी समयबद्ध, तथ्यपरक एवं प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उपायुक्त ने जिला जन...