रामगढ़, अक्टूबर 8 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू प्रखंड के ताला टांड़ गांव में गुरुवार को जितिया मेला का आयोजन किया गया। जिसमें तालाटांड़, उचरिंगा, हेसला, सोलिया,पलानी, लबगा, रसदा, कटिया, बरतुआ, हरिहरपुर आदि गांव सहित कई जिला के हजारों महिला, पुरुष, युवक और युवतियां पहुंची। मेला के आयोजन से पूर्व श्रद्धालु ग्रामीणों की ओर से यहां पर विधि विधान से पूजा की गई। जबकि आयोजित मेला में नागपुरी आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। जिसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक नागपुरी गाना और नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों ने फीता काटकर किया। यहां पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी परंपरा और धरोहर को बरकरार रखने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। आयोजित मेला में नागपुरी आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। जि...