रामगढ़, अगस्त 18 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच रामगढ़ कैंट चेतना शाखा की ओर से मंगलवार, को डॉ निधि बजाज के अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य सदस्यों को नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना और समय रहते स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना था। यह भी पढ़ें- Kanpur News: कानपुर सेंट्रल मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के स्वास्थ्य की जांचस्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन शिविर में शाखा के करीब 47 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान प्रतिभागियों के ब्लड शुगर, वजन और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व को समझाते हुए सदस्यों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और समय-समय पर आवश्यक जांच कराने के लिए प्रेरित किया गया।...