Ramgarh News: जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी
रामगढ़, अगस्त 26 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि। जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी के मुबारक अवसर पर बुधवार को मांडू चट्टी जामा मस्जिद से भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की विलादत की खुशी में निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। जुलूस के दौरान पूरा क्षेत्र धार्मिक भावनाओं और आपसी भाईचारे के रंग में रंगा नजर आया।जुलूस मांडू चट्टी जामा मस्जिद से प्रारंभ होकर मणिपाल स्कूल, आजाद मोहल्ला होते हुए पुनः जामा मस्जिद पहुंचा, जहां शांतिपूर्ण ढंग से इसका समापन हुआ। रास्ते भर अकीदतमंदों ने नात-ए-पाक और धार्मिक नारों के साथ पैगंबर-ए-इस्लाम के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया। इस दौरान देश में अमन, चैन, खुशहाली, भाईचारे और आपसी सौहार्द कायम रहने की विशेष दुआ की गई. यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.