रामगढ़, नवम्बर 4 -- Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत जल संरक्षण दिवस के अवसर पर मंगलवार को रामगढ़ जिले के लगभग 50 विद्यालयों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 5 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने जल संरक्षण की शपथ लेते हुए जल के महत्व, पर्यावरण संतुलन तथा जल संसाधनों के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन में जल की उपयोगिता व भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण की आवश्यकता पर अपने विचार साझा किया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: गंगा उत्सव के अवसर पर जिले के 20 विद्यालयों व छठ घाटों पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम कार्यक्रम के...