रामगढ़, सितम्बर 3 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- जरुरतमंद बच्चों के लिए सुरक्षा व पुनर्वास की व्यवस्था : डालसाप्रायोजन योजना का कार्यक्रम छावनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय नईसराय में बुधवार को बच्चों एवं अभिभावकों के बीच प्रायोजन योजना को लेकर विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तौफीकुल हसन के मार्गदर्शन में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अनिल कुमार के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अभिभावकों को प्रायोजन योजना के उद्देश्य एवं पात्रता की जानकारी दी गई। बताया गया कि योजना का उद्देश्य जरूरतमंद एवं कठिन परिस्थितियों में जीवन-यापन कर रहे बच्चों को आर्थिक और सामाजिक सहायता उपलब्ध कराकर उनके संरक...