रामगढ़, अक्टूबर 29 -- Ramgarh News: ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि राष्ट्रीय एकता दिवस पर छावनी परिषद ने जन चेतना अभियान के तहत बिजूलिया तालाब की सफाई कार्यक्रम आहूत की है। यह एक विशेष स्वैच्छिक श्रमदान कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम वार्ड नं 08 स्थिति बिजूलिया तालाब में शनिवार, 31 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे से शुरू होगा। ​इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जल स्रोतों की स्वच्छता सुनिश्चित करना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति आम नागरिकों में जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान जन भागिदारी से तालाब परिसर व उसके आसपास साफ-सफाई की जाएगी। ​छावनी परिषद के सीईओ विवेक सिंह ने क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और युवाओं से अपील की है। वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस श्रमदान कार्यक्रम में भाग लें। अपने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में ...