रामगढ़, सितम्बर 18 -- Ramgarh News: रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में मांडू प्रखंड के बड़कीडुंडी निवासी दिव्यांग जगदेव महतो को तत्काल राहत मिली। उन्होंने उपायुक्त से मुलाकात कर शारीरिक असमर्थता के कारण दैनिक आवागमन में हो रही परेशानी की जानकारी दी और ट्राई-साइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अविलंब ट्राई-साइकिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उपायुक्त के निर्देश पर प्रभारी पदाधिकारी, गोपनीय शाखा रवींद्र कुमार गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जगदेव महतो को ट्राई-साइकिल उपलब्ध कराई। ट्राई-साइकिल मिलने के बाद जगदेव महतो ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि अब उन्हें आने-जाने में काफी सुव...