Ramgarh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं आमजनों की समस्याएं
रामगढ़, जुलाई 7 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों और ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी-अपनी समस्याएं, शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। उपायुक्त ने सभी फरियादियों से संवेदनशीलता के साथ बारी-बारी से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों पर उपायुक्त ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.