रामगढ़, अगस्त 12 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि । गोला प्रखंड के सुतरी गांव के सीमावर्ती इलाकों से होते हुए जंगली हाथियों का झुंड चितरपुर प्रखंड प्रवेश कर गया है। वन विभाग ने लोगों से सावधान रहने के साथ-साथ हाथियों के साथ छेड़छाड़ नहीं करने की अपील कर रहे है। हाथियों के झुंड से लोगों में दहशत है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार से हाथियों के लोगों को नुकसान पहुंचाने की खबर नहीं है। लेकिन फसलों को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। वन विभाग की टीम हाथियों को जंगलों की ओर लौटाने का प्रयास कर रही है। साथ ही वन विभाग के कर्मचारियों लोगों से अपील कर रहे है कि लोग ढोलक, पटाखा का इस्तेमाल कर हाथियों को गांव की ओर आने से रोकने का प्रयास करें। पटाखा और ढोलक बजाने पर उसकी आवाज से हाथियों का झुंड गांव की ओर नहीं आ पाएंगे और वह जंगलों की तरफ चले जाएंगे और ...