रामगढ़, अक्टूबर 26 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि दुलमी प्रखंड स्थित किसानों के खेतों में तैयार हो रहे धान की फसल को जंगली सूअर व बंदर बर्बाद कर रहे हैं। जिससे क्षेत्र के किसान काफी परेशान हैं। सोमवार को चटाक गांव के किसानों ने वन विभाग ने फोरेस्टर को फोन कर मामले की पूरी जानकारी दी और क्षतिपूर्ति मुआवजे की मांग किया। सूचना मिलते ही वन विभाग टीम चटाक गांव पहुंची और खेतों में लगे धान की फसल का मुआयना किया और भुक्तभोगी किसान से मुआवजे को लेकर जरूरी कागजात की मांग की। फोरेस्टर लोकनाथ कुमार ने बताया कि जंगली जानवरों से हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। जिसके लिए किसानों को अपने जमीन का पेपर, रसीद आदि कागजात आवेदन के साथ जमा करना होगा। भुक्तभोगी किसान राजेश महतो ने बताया कि हमलोगों का खेत पहाड़ किनारे है, जिसके चलते हर साल जं...