रामगढ़, अक्टूबर 28 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि रामगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से छावनी परिषद के नवनियुक्त नामित सदस्य सरदार अनमोल सिंह का भव्य स्वागत बुधवार की देर शाम किया गया। इस अवसर पर चैंबर के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष आनंद अग्रवाल (अधिवक्ता) के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पुष्पगुच्छ और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उनकी नियुक्ति पर चैंबर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे रामगढ़ छावनी क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष मनजीत साहनी ने कहा कि यह सभी के लिए गौरव की बात है कि चैंबर के एक सक्रिय सदस्य सरदार अनमोल सिंह को केंद्र सरकार द्वारा छावनी परिषद, रामगढ़ का नामित सदस्य बनाया गया है। उन्हें पिछले कई वर्षों से छा...