रामगढ़, जुलाई 27 -- Ramgarh News: रामगढ़,नगर प्रतिनिधि, छावनी परिषद, रामगढ़ की मासिक बोर्ड बैठक में जलापूर्ति, सड़क, स्वच्छता, सीवरेज, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई।

बैठक का आयोजन बैठक का आयोजन सोमवार को परिषद के सभागार में हुई। अध्यक्षता ब्रिगेडियर साजेश बाबू. पीजी, पीआरसी व संचालन मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक Singh (आईडीईएस) ने किया। बैठक में मासिक आय व्यय सहित कुल 40 एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई।विचार-विमर्श कर विकास एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।

जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करना बैठक में गढबांध स्थित वाटर फिल्टर प्लांट से जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर चर्चा हुई। इसके लिए वीटी मोटर पंप एवं सेंट्रीफ्यूगल पंप की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इसके अति...