रामगढ़, सितम्बर 11 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। छात्रों के हक और अधिकार के मुद्दे को लेकर भाजपा की ओर से शुक्रवार को रामगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित हुंकार कार्यक्रम में बरकाकाना क्षेत्र के भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। बरकाकाना बुध बाजार के समीप बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे और यहां से नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला। छात्रों के अधिकार और हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर नारे लगाते हुए कार्यकर्ता आगे बढ़े। इसके बाद सभी वाहन से रामगढ़ जिला मुख्यालय स्थित उपायुक्त एवं एसपी कार्यालय के समक्ष आयोजित हुंकार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। यह भी पढ़ें- छात्रों के समर्थन में भाजपा का जिला मुख्यालय के समीप प्रदर्शन मौके पर बर...