Ramgarh News: छह वाहनों से वसूला 71950 रुपये का जुर्माना
रामगढ़, सितम्बर 29 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। सड़क किनारे और नो-पार्किंग जोन में भारी व मालवाहक वाहनों की पार्किंग के खिलाफ परिवहन विभाग ने मंगलवार की अहले सुबह विशेष जांच अभियान चलाया। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर एनएच-33 और एनएच-23 के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर वाहनों की जांच की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों के दस्तावेजों और सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन की जांच की गई। कुल 21 वाहनों की जांच हुई, जिनमें नियमों का उल्लंघन करने वाले छह वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 71950 रुपये का जुर्माना लगाया गया। परिवहन विभाग की टीम ने वाहन चालकों को निर्धारित पार्किंग स्थलों का उपयोग करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एनएच पर खड़े 45 वाहनों से 2.50 लाख जुर्माना वसूला जिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.