रामगढ़, नवम्बर 14 -- Ramgarh News: गोला, निज प्रतिनिधि। गोला में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शनिवार को दिन भर तैयारियां की जाती रही। छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाकर गोमती नदी की छठ घाटों की साफ-सफाई किया गया। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार व सूर्य देव पूजा समिति के सदस्यों ने घाटों की सफाई में हिस्सा लिया। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने छठ घाट की साफ-सफाई में स्वयं भाग लेकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। उन्होंने छठ पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा व विधि-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन के साथ आम लोगों और पूजा समितियों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताया। वहीं समिति के सदस्यों ने भी छठ घाट की स्वच्छता, व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर सक्रिय भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Chapra News: परसा नग...