Ramgarh News: छठ को लेकर मांडू में बढ़ी बाजार की रौनक, पूजा सामग्री की खरीदारी तेज फल, सूप और दौरा की दुकानों पर
रामगढ़, नवम्बर 15 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर मांडू में तैयारियां तेज हो गई हैं। पर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। व्रती और श्रद्धालु पूजा की तैयारियों में जुट गए हैं। बाजार में फल, सूप, दौरा समेत पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। खासकर फल, सूप और दौरा की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी हुई है। इससे बाजार में रौनक बढ़ गई है। उधर, छठ घाटों को आकर्षक रूप देने की तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है। घाटों को विद्युत झालरों, रोशनी और टावर लाइट से सजाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Banka News: आज घर-आंगन से छठ घाट तक फैलेगी सतरंगी छटा व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं।इधर, छठ महापर्व को लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.