रामगढ़, सितम्बर 26 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि मारवाड़ी युवा मंच रामगढ़ कैंट चेतना शाखा की ओर से छठे मासिक गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम चट्टी बाजार स्थित साची गोयल के घर के समीप खटाल में आयोजित हुआ, जहां शाखा के सदस्यों ने करीब 11 गौमाताओं की सेवा की। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने गौमाताओं को अपने हाथों से पांच किलोग्राम गुड़ और पांच किलोग्राम चूड़ा खिलाया। गौमाताओं को अपने हाथों से भोजन कराने का अनुभव सदस्यों के लिए सुखद और भावुक रहा। सदस्यों ने कहा कि गौसेवा के माध्यम से उन्हें आत्मिक शांति, संतोष और आनंद की अनुभूति हुई। इस अवसर पर गौमाता का पूजन कर सेवा की गई और आशीर्वाद प्राप्त किया गया। सदस्यों ने आने वाले महीनों में भी नियमित रूप से गौसेवा जारी रखने का संकल्प लिया। शाखा की ओर से समाज में गौसंरक्षण और गौसे...