Ramgarh News: चोरी के फरार अभियुक्त लातेहार से गिरफ्तार
रामगढ़, जुलाई 4 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पाइप चोरी घटना के फरार दो अभियुक्तों को भुरकुंडा पुलिस ने लातेहार से गिरफ्तार किया है। भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि 7 मई 2026 को इस संदर्भ में कांड संख्या 110/2026 दर्ज हुआ था। इस घटना में शामिल एक अभियुक्त की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। वहीं फरार नामजद अभियुक्त मो इरशाद और टिंकू कुमार उर्फ टिक्का की गिरफ्तारी लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित डेम टोली में हुई। शनिवार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Samastipur News: रघुनाथपुर गांव से फरार पिता-पुत्र गिरफ्तार यह भी पढ़ें- किशनगंज : गृहभेदन कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.