रामगढ़, अक्टूबर 22 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी थाना क्षेत्र के डाड़ी गांव के बंद घर में चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही अन्य संदिग्धो को पकड़ने को लेकर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। बता दें डाड़ी गांव में मंगलवार की रात में राजन कुमार के बंद घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखो रुपए की सोने चांदी की जेवरात की चोरी कर लिया है। चोरी की सूचना के बाद गिद्दी थाना पुलिस चोरी में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्धो की धर पकड़ तेज कर दिया है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: डाड़ी गांव में बंद घर में ताला तोड़कर लाखो रुपए के जेवरात की चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...