रामगढ़, अगस्त 23 -- Ramgarh News: पतरातू, निज प्रतिनिधि। पतरातू पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। इस बाबत पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता ने बताया कि बीते 17 अगस्त की रात्रि पतरातू थाना क्षेत्र के पालू पंचायत के दो गांव में एक ही रात चोरों ने एक साथ चार घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। घटना के बाद पतरातू थाना में कैलाश महतो के दिए गए आवेदन पर कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 212/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद से ही पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता और मामले के जांच अधिकारी जसीमुद्दीन अंसारी लगातार अपराधियों के धर पकड़ के लिए जुटे थे। शनिवार को पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपितों पतरातू जयनगर निवासी मो महताब आलम ( उम्र लगभग 24 व...