Ramgarh News: चैनपुर में 48 घंटे से बिजली गुल, हजारों ग्रामीण बेहाल
रामगढ़, अगस्त 14 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले के मांडू प्रखंड अंतर्गत चैनपुर क्षेत्र में पिछले करीब 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने से हजारों ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली संकट का सबसे अधिक असर ग्रामीणों, किसानों, स्कूली बच्चों और दुकानदारों पर पड़ रहा है। बरसात के मौसम में लगातार बिजली गुल रहने से लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पूरी तरह प्रभावित हो गई है। बिजली नहीं रहने के कारण घरों में लगे बोरिंग और मोटर बंद पड़े हैं। लोगों को पीने के पानी के साथ-साथ नहाने और कपड़े धोने तक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। कई घरों में दो-चार घंटे बाद इन्वर्टर ने भी जवाब दे दिया। ऐसे में लोग उमस, अंधेरे और पानी की समस्या के बीच रात गुजारने को मजबूर हैं। दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है, जबकि किसानों के सामने सि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.