रामगढ़, अक्टूबर 12 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़-रांची फोरलेन मार्ग के चुट्टूपालू घाटी में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में घायल ट्रक चालक रूपेश कुमार 23 वर्ष की रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। वह चतरा जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के नरचाही गांव निवासी स्वर्गीय महादेव सिंह के पुत्र थे। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार रूपेश कुमार ट्रक संख्या जेएच 02एडी-6189 लेकर रांची से रामगढ़ की ओर आ रहे थे। शनिवार सुबह करीब तीन बजे चुट्टूपालू घाटी में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रक ने एक 407 वाहन को धक्का मारा और डिवाइडर पार कर गंडके जाने वाली घाटी में जा गिरा। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: चुटूपालू घाटी में बेटे-बहू की मौत के बाद पिता ने भी तोड़ा दम ट्रक को अनियंत्रित होते देख चालक ने कूदकर...