Ramgarh News: चुट्टूपालू घाटी में हादसों पर लगाम कसने की तैयारी, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
रामगढ़, जुलाई 9 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। चुट्टूपालू घाटी में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इस संबंध में बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत सहित एनएचएआई, जिला परिवहन विभाग, सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। उपायुक्त ने पूर्व निर्देशों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समन्वय के साथ त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि घाटी में दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक दोनों प्रकार के सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.