रामगढ़, जुलाई 11 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- कोडरमा घाटी में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की बची जान रामगढ़-रांची फोरलेन सड़क पर चुटूपालू घाटी के गंडके मोड़ के समीप शुक्रवार को सुबह लगभग 7:00 बजे लकड़ी लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। जबकि खलासी ट्रक से कूदकर घायल हो गया। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव शुरू किया।दुर्घटना की स्थिति ट्रक लकड़ी लेकर रांची से रामगढ़ की ओर आ रहा था। चुटूपालू घाटी में गंडके मोड़ के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। ट्रक अनियंत्रित होते ही खलासी जान बचाने के लिए नीचे कूद गया। चालक काफी प्रयास के बावजूद ट्रक को संभाल नहीं सका और वाहन खाई में जा गिरा। दु...