Ramgarh News: चुटूपालू घाटी में ट्रक हटाने के दौरान दो घंटे जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार
रामगढ़, अक्टूबर 15 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। चुटूपालू घाटी में दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने के दौरान गुरुवार को करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। इससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। चालकों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने तीन हाइड्रा की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे घाटी में पिछले दिनों दुर्घटनाग्रस्त हुए ट्रक को हटाने का काम शुरू हुआ। ट्रक को सड़क से हटाने के लिए तीन हाइड्रा लगाए गए। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर एक रूट पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। इससे सड़क पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और जाम लग गया। देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक चालक और यात्री जाम में फंसे रहे। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक हटने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.