Ramgarh News: चुंबा के ग्रामीणों ने स्वर्ण पदक विजेता को किया सम्मानित
रामगढ़, नवम्बर 1 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। चुंबा के पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीणों ने रविवार को स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले हिमांशु कुमार को शॉल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया है। ग्रामीणों ने बताया मझला चुंबा निवासी हिमांशु कुमार ने हरियाणा के सोनीपत में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इससे चुंबा गांव के ग्रामीणों में खुशी है। ग्रामीणों ने बताया हिमांशु कुमार के इस सफलता से गांव को नाम रौशन हुआ है साथ ही क्षेत्र के युवा प्रेरित करने का भी कार्य करेगा। हिमांशु कुमार को सम्मानित करने वालों में भाजपा नेता तोकेश सिंह, बड़का चुंबा के मुखिया राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा, पंसस मनोज महतो, दीपक पाठक, नागेंद्र सिंह, केशव कुमार आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.