रामगढ़, नवम्बर 10 -- Ramgarh News: भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भुरकुंडा रिवरसाइड स्थित चित्रगुप्त मंदिर में मंगलवार को कलम-दवात की विधिवत पूजा-अर्चना हुई। इससे पूर्व कोयलांचल के चित्रांश परिवारों ने भगवान चित्रगुप्त का आह्वान कर पूजा-अर्चना की। पुरोहित मनोज पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। पूजा में नरेंद्र कुमार सिन्हा यजमान के रूप में शामिल हुए। पूजन के उपरांत हवन और महाआरती हुई, जिसमें दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा औरविशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा रामगढ़ के अध्यक्ष अरुण सिन्हा शामिल हुए। मौके पर महाप्रबंधक रंजय सिन्हा ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त की पूजा हमें सत्य, न्याय, ईमानदारी और ...