रामगढ़, अक्टूबर 4 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि अग्रवाल समाज की ओर से 4-11 अक्टूबर तक मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित होने वाले अग्रसेन जयंती महोत्सव का रविवार को सुबह भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नानूराम गोयल, दिनेश पोद्दार, शिव कुमार अग्रवाल, राजेश मोदी, जगदीश गोयल, संजीव बरेलिया और मुरारी लाल अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। महाराजा अग्रसेन के चित्र का अनावरण अध्यक्ष नानूराम गोयल और मंत्री शंकर लाल अग्रवाल ने किया। इसके बाद समाज के बुजुर्गों ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण किया। महोत्सव के तहत सुबह 11 बजे चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें प्री-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के करीब 200 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रामगढ़ में 4 से 11 अक्टूबर त...