Ramgarh News: चितरपुर-रजरप्पा मार्ग पर चला सघन हेलमेट चेकिंग अभियान, दर्जनों वाहनों से वसूला गया जुर्माना
रामगढ़, जुलाई 11 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आम नागरिकों को सुरक्षित सफर के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर है। इसी कड़ी में शनिवार को रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज के दिशा-निर्देश पर जिले के चितरपुर-रजरप्पा मार्ग में एक विशेष सड़क सुरक्षा सह हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह चेकिंग जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश एक्का के नेतृत्व में चलाया गया। लापरवाह वाहन चालकों पर नकेल कसी गई और चालान काटे गए। अभियान के दौरान चितरपुर-रजरप्पा मार्ग से गुजरने वाले दुपहिया वाहनों की सघन जांच की गई।इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले, ट्रिपल राइडिंग करने वाले और नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों को रोककर कड़ी फटकार लगाई गई। परिवहन विभाग की टीम ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए दर्जनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.