Ramgarh News: चितरपुर में ग्राम स्वराज व ग्राम सभा पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
रामगढ़, नवम्बर 4 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। चितरपुर अंचल सभागार में तीसरे चरण के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में ग्राम स्वराज, ग्राम सभा एवं ग्राम पंचायत विकास योजना के तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायतों के मुखियाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान पंचायतों में ग्राम सभा की भूमिका, ग्राम स्वराज की अवधारणा तथा ग्राम पंचायत विकास योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षक डॉ मिनल द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मौके पर भुचुगडीह पंचायत मुखिया सुनीता देवी, मारंगमरचा पंचायत मुखिया बसंती देवी एवं चितरपुर उत्तरी पंचायत मुखिया मंजू देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। वहीं सुशासन कर्मी संगीता देवी, गुड़िया देवी एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.