रामगढ़, अगस्त 21 -- Ramgarh News: उरीमारी, निज प्रतिनिधि।उरीमारी ओपी क्षेत्र के चानो गांव से 4 दिनों पूर्व लापता महिला को पुलिस ने आज बरामद कर परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में उरीमारी ओपी प्रभारी रंथू उरांव ने बताया कि 17 अगस्त को महिला सुनीता देवी अपनी 6 वर्ष की बेटी निधि कुमारी के साथ लापता हो गई थी। जिसकी शिकायत उसे भाई पार्थिव पटेल ने थाने में लिखित शिकायत दी थी। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला को उसके नानी के घर से बरामद कर लिया है। बताया गया कि महिला के साथ ससुराल में मारपीट और गाली-गलौच किया जाता था। जिससे अजीज होकर वह घर से 17 को अपनी बेटी के साथ निकल गई थी। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: लापता महिला और बच्ची को कुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक

हिंदी हिन्...