रामगढ़, जुलाई 24 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो के हाउसिंग कॉम्प्लेक्स स्थित श्री श्री जगन्नाथ मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय रथयात्रा महोत्सव के तहत शुक्रवार को घूरती रथयात्रा (बहुड़ा यात्रा) श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस दौरान भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। घूरती रथयात्रा के दौरान महाप्रभु के रथ को खींचने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरे मार्ग में श्रद्धालु जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ भक्ति में सराबोर नजर आए। महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर रथयात्रा को भव्य स्वरूप प्रदान किया।रथयात्रा यह भी पढ़ें- Bokaro News: चास में धूमधाम से निकली बहुरा रथ यात्रा हाउसिंग कॉम्प्लेक्स स्...