रामगढ़, सितम्बर 20 -- Ramgarh News: बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। घुटुवा स्थित देवी मंडप मंदिर में शनिवार देर रात चोरों ने दान पेटी चोरी कर ली। इतना ही नहीं, मंदिर परिसर के अंदर गंदगी किए जाने का मामला भी सामने आया है। रविवार सुबह घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। गांव के श्रद्धालु रविवार सुबह पूजा-अर्चना के लिए देवी मंडप पहुंचे। मंदिर का दरवाजा खुला देखकर उन्हें संदेह हुआ। अंदर जाने पर मंदिर में रखी दान पेटी गायब मिली। साथ ही मंदिर परिसर के अंदर गंदगी भी की गई थी। घटना की सूचना आसपास के ग्रामीणों को मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गए। ग्रामीणों ने मंदिर में चोरी और परिसर में गंदगी किए जाने की घटना की कड़ी निंदा की। ग्रामीणों का कहना था कि मंदिर में चोरी के साथ धार्मिक स्थल को अपवित्र करने का प्रयास बेहद ग...