रामगढ़, जुलाई 30 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल के अनुमोदन पर घाटो मंडल के पूर्व अध्यक्ष रणधीर कुमार सिंह को दूरसंचार सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है।

समर्थकों की अपेक्षाएँ रणधीर कुमार सिंह लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उनके मनोनयन को संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, अनुभव और जनसेवा का सम्मान माना जा रहा है। समर्थकों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और संवाद कौशल से दूरसंचार सेवाओं को लेकर आम जनता की समस्याओं के समाधान तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से समिति के समक्ष रखा जाएगा।

बधाई देने वाले लोग इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर...