Ramgarh News: घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट और गाली-गलौज का आरोप
रामगढ़, नवम्बर 14 -- Ramgarh News: वेस्ट बोकारो, निज प्रतिनिधि। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के भुइयांडीह में घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक महिला यशोदा देवी पति रंजीत करमाली ने वेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार, घटना 11 नवंबर की सुबह करीब 10:15 बजे की है। महिला का आरोप है कि गांव के कुछ लोग उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। इस दौरान उसकी बेटी के साथ भी अभद्र व्यवहार और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है।महिला ने आवेदन में बताया है कि आरोपितों ने उसके साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट की, जिससे वह जमीन पर गिर गई और उसे चोटें आईं। साथ ही आरोपितों पर भविष्य में भी नुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.