रामगढ़, अक्टूबर 15 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ में घर के बाहर खड़ी कैंटोनमेंट बोर्ड कर्मी की बाइक चोरी हो गई। इस संबंध में कैंटोनमेंट बोर्ड के कर्मी राजेश कुमार ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 13 अक्तूबर को दिन के करीब दो बजे लंच के समय बाइक जेएच 24एम-9980 से कार्यालय से निकलकर मिलोनी क्लब रोड स्थित अपने घर गए थे। उन्होंने घर के बाहर बाइक खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। राजेश कुमार ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर पता चला कि एक अज्ञात व्यक्ति काले रंग की दूसरी स्प्लेंडर प्लस बाइक से वहां पहुंचा और उनकी बाइक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में कांड दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...