रामगढ़, सितम्बर 1 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुर्रामकला में चोरों ने एक बंद घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मामले में सजय कुमार वर्मा के आवेदन पर रामगढ़ थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी के अनुसार सजय कुमार वर्मा 24 अगस्त को अपने रिश्तेदार के यहां गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने परिवार के साथ घाघरा बोकारो गए थे। 26 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे वापस लौटने पर घर के मुख्य दरवाजे के अलावा अन्य प्रवेश द्वार का ताला टूटा मिला। घर के अंदर जांच करने पर आलमारी से करीब 70 ग्राम सोने के आभूषण, करीब दो किलोग्राम चांदी के पुराने व नए आभूषण तथा 10 हजार रुपये नकद गायब मिले। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: घर में ताला बंद कर बाहर गए, लौटे तो खिड़...