रामगढ़, अगस्त 20 -- Ramgarh News: मांडू, निज प्रतिनिधि । मांडू चट्टी पंचायत की मुखिया अनीता देवी ने बुधवार को पंचायत क्षेत्र के गोविंदपुर टोला के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल का वितरण किया। इस दौरान खिलाड़ियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करते हुए मुखिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि खिलाड़ियों को उचित संसाधन और बेहतर अवसर उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि खेल से युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।फुटबॉल मिलने पर स्थानीय खिलाड़ियों में उत्साह देखा गया। खिलाड़ियों ने मुखिया के प्रति आभार जताते हुए नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।मौके पर विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल भुइया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित क...