रामगढ़, सितम्बर 20 -- Ramgarh News: दुलमी, निज प्रतिनिधि। रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़की पोना के आखराटोला में शनिवार की शाम गैस सिलेंडर का पाइप फटने से लीलमोहन महतो की पत्नी तिरुपति देवी, 40 वर्ष गंभीर रूप से झुलस गई। घायल अपने रसोई घर में खाना बना रही थी, इसी दौरान हादसा हुआ और घटना घट गई। हादसे ल दौरान रसोई घर में आग लग गई। जिससे घर में रखा हजारों रुपये का समान जलकर खाक हो गया। बता दें कि तिरुपति देवी अपने रसोई घर में खाना बना रही थी, इसी दौरान गैस सिलेंडर का पाइप फट गया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन व आसपास के लोग के मदद से आनन फानन में सदर अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर उपस्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेज दिया गया। इधर आग लगने से रसोई में रखा घरेलू सामान सहित अन्य सामग्री ...