रामगढ़, जुलाई 30 -- Ramgarh News: रामगढ़, निज प्रतिनिधि। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर रामगढ़ के गांधी घाट स्थित ध्यान और प्रार्थना सभा केंद्र में ओशो फ्रेगरेंस के तत्वावधान में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन, गुरु वंदना और गुरु की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ हुई। साधक मित्रों ने गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए गुरु महिमा का गुणगान किया। मुख्य वक्ता स्वामी प्रेम पारिजात कमल बगड़िया ने कहा कि गुरु ही वह शक्ति हैं, जो मनुष्य को अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु के बिना ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: गुरु पूर्णिमा पर पतंजलि योग समिति ने किया हवन-पूजन, योग शिक्षकों को मिला प्रमाण पत्र उ...