Ramgarh News: गुमटी से गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, निशानदेही पर 22.260 किलो गांजा बरामद
रामगढ़, अगस्त 24 -- Ramgarh News: रामगढ़, एक प्रतिनिधि। रामगढ़ पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सुभाष चौक स्थित दुर्गा मंदिर के सामने गुमटीनुमा दुकान से 960 ग्राम गांजा बरामद किया। मौके से न्यू कॉलोनी बगीचा निवासी रितेश कुमार 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर में छापेमारी कर 21.300 किलो गांजा बरामद किया। दोनों स्थानों से कुल 22.260 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने गांजा के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही आल्टो और एर्टिगा कार भी जब्त की है। इस संदर्भ में रामगढ़ थाना में कांड दर्ज किया गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 22 अगस्त की सुबह वरीय पदाधिकारी को सूचना मिली थी कि सुभाष चौक स्थित दुर्गा मंदिर के सामने गुमटीनुमा दुकान में गांजा की खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.