Ramgarh News: गिद्दी में पुलिस मुठभेड़ में राहुल दुबे के दो गुर्गे हुए घायल, एक फरार
रामगढ़, अगस्त 22 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हजारीबाग जिला के गिद्दी ए परियोजना के पुराना कांटा घर के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ में राहुल दुबे के गुर्गे घायल हो गए। घटना शनिवार की भोर में लगभग 4 बजे की है। मुठभेड़ के दौरान एक अपराधी जंगल का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने दो देशी पिस्टल, गोलियां, खोखे, दो मोबाइल फोन, राहुल दुबे के नाम का पर्चा और बिना नंबर की पैशन प्रो बाइक बरामद की है। घायल दोनों अपराधियों को इलाज के लिए हज़ारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया है। घायल अपराधियों की पहचान बादल कुमार निवासी हनुमानगढ़ी, पतरातू, रामगढ़ और मोहित कुमार उर्फ पीटर निवासी रसदा, बासल थाना रामगढ़ क्षेत्र के रूप में हुई है। बादल कुमार के दाहिने पैर में तथा मोहित कुमार उर्फ पीटर के बाएं पैर में गोली लगी है।
मुठभेड़ की जानकारी गिद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.