रामगढ़, अगस्त 24 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी कोयलांचल में सावन की अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक करने वालों की शिवालयों में भीड़ उमड़ी। गिद्दी ए, रेलीगढ़ा, गिद्दी सी और आस पास के गांव के शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। साधु कुटिया स्थित शिव मंदिर में भी जलाभिषेक और पूजा अर्चना करने वालों का दिन भर भीड़ लगी रही। वहीं बड़का चुंबा स्थित मां रक्षा काली मंदिर परिसर से भी अंतिम सोमवारी को लेकर कांवर यात्री निकाली गई। जो कंजगी मां छीनमास्तिका मंदिर मे पहुंच कर जल भर कर भक्त श्रद्धालुगण पड़रिया, हेटबगीचा, चांदनी चौक, मंझला चुम्बा होते हुए परबागी, बेहराटांड उच्चरिंगा शिवालय में पहुंचकर जलाभिषेक किया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, निकली भव्य...