रामगढ़, सितम्बर 5 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी-भूरकुंडा के दामोदर पुल पर मरम्मत का कार्य अरगड्डा क्षेत्रीय प्रबंधन ने शनिवार को दोपहर बाद शुरू कराया है। इस दौरान जेसीबी मशीन से पुल की सफाई किए जाने का कार्य किया जा रहा है। अरगड्डा क्षेत्र के एसओसी नासिर तौहीद ने मौके पर उपस्थित होकर गिद्दी दामोदर पुल के मरम्मत कार्य शुरू कराया। इनके साथ में गिद्दी परियोजना के सहायक अभियंता रवि सिंह भी उपस्थित थे। एसओसी नासिर तौहीद ने कहा कि पुल को शनिवार और रविवार को पूरी तरह से साफ सफाई किया जाएगा। इसके बाद सोमवार से कंक्रीट, सीमेंट, बालू से पुल का मरम्मत कार्य किया जाएगा। ताकि इस पुराने पुल से नया पुल बनने तक आवागमन जारी रह सके। एसओसी ने बताया पुल मरम्मत कार्य के दौरान पुल पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। ताकि पुल बनाने में कोई बाधा उत्प...