रामगढ़, अक्टूबर 6 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। डाड़ी मंडल के सभी पंचायत सांसद सारथी की बैठक मंगलवार को रेलीगढ़ा पंचायत भवन में हुई। जिसकी अध्यक्षता डाड़ी मंडल के सांसद प्रतिनिधि गुंजन साव ने की। बैठक में 30 सितंबर को गिद्दी दामोदर पुल के शिलान्यास कार्यक्रम की समीक्षा की गई। साथ ही सोशल मीडिया और विभिन्न चैनलों के माध्यम से शिलान्यास कार्यक्रम के दिन किसी अश्लील डांस का प्रोग्राम के बारे में चर्चा की गई। बैठक में डाड़ी मंडल के सभी सांसद सारथी ने एक स्वर में कि सांसद मनीष जायसवाल के उपस्थिति में डांस प्रोग्राम नहीं कराया गया था। ना ही डांस प्रोग्राम से उनका कोई लेना देना था। इतना ही नहीं शिलान्यास के बाद सांसद के साथ ही भाजपा के सभी नेता एवं कार्यकर्ता भी शिलान्यास स्थल से वापस चले गए थे। बैठक में डाड़ी मंडल के सांसद प्रतिनिधि ग...