रामगढ़, अक्टूबर 29 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी कोयलांचल में चक्रवाती तूफान अर्णव के कारण गुरुवार को अहले सुबह से हो रहे बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। गुरुवार को सुबह में लगभग 5 बजे से यहां बारिश शुरू हुई जो दोपहर बाद एक बजे तक जारी रहा। इसके बाद शाम तक बारिश रूकी रही। पर आसमान में बादल छाए रहे। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश का असर जनजीवन के साथ-साथ बाजारों पर भी पड़ा है। दुकान तो खुले रहे पर ग्राहकों का आना जाना काफी कम हुआ। सड़कों पर आम दिनों की तुलना में लोगों की आवाजाही कम रही। यह भी पढ़ें- Gaya News: बूंदाबांदी ने बढ़ायी ठंड, अभी बारिश के आसार जरुरी काम करने वाले ही छाता और बरसाती लेकर घर से बाहर निकले। वहीं बारिश के कारण तापमान में गिरावट आयी है, जिससे ठंड बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- Deogarh...