रामगढ़, जुलाई 19 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी ए में बंगाली परिवार ने शनिवार को मां विपत्तारिणी की पूजा-अर्चना धूमधाम से की। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष में गिद्दी ए में दो जगह पर दुर्गा मंडप में और प्रणव चक्रवर्ती की आवास पर मां विपत्तारिणी की पूजा-अर्चना की गई। दोनो जगहों पर आचार्य गौतम बनर्जी ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराई। जिसमें गिद्दी कॉलोनी की दर्जनों महिलाओं ने मां विपत्तारिणी की कथा सुनी और घर परिवार के सुख समृद्धि की कामना किया। पूजा में प्रणव चक्रवर्ती, प्रेमलता सिन्हा, अनंया मुखर्जी, शेफाली चक्रवर्ती, मनौती चक्रवर्ती, साधना चक्रवर्ती, रिंपा चक्रवर्ती, विश्वजीत आस, अपन धीवर, हेमंत गोस्वामी, सजल जौस, विनायक भट्टाचार्या, विष्णु़ मजुमदार, प्रदीप पाल, सोलेन मोदी, जितेंद्र मित्रा, गीता राय, श्रीलेखा आस, गीता...