रामगढ़, अक्टूबर 16 -- Ramgarh News: गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी ए दुर्गा पूजा पंडाल का अरगड्डा क्षेत्र के जीएम जीएम सत्यजीत कुमार ने शुक्रवार को देर शाम में विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर डाड़ी बीडीओ अनुप्रिया, सीओ केके वर्मा, गिद्दी पीओ रंधीर कुमार सिंह भी उपस्थित थे। उद्घाटन के बाद शक्ति की अधिष्ठात्री मां दुर्गा के मंत्रों एवं नेत्र संस्कार के बाद पट खोल दिए गए। पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ही मूर्तिकारों ने पारंपरिक विधि से माता का पट खोला। पट खुलते ही पूजा पंडालों में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। वहीं मां के पट खुलते ही घंटियों, शंखों और मंत्रों एवं माता के जयकारा से पूरा इलाका गुंजयमान हो गया। यह भी पढ़ें- Gaya News: दुर्गाबाड़ी में षष्ठी पूजन के बाद देवी के दर्शन शुरू उद्घाटन के अवसर पर यून...